रोज सुबह पिये तुलसी का पानी, कई बीमारियां रहेंगी दूर , सेहत को मिलेंगे 5 कमाल के फायदे
● पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं। सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने से भूख बढती ह व गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं। यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है और पेट की सेहत अच्छी रहती है।
● इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक
तुलसी विटामिन-सी, जिंक और, एटींआंक्सीडेंट से भरपूर होती है ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं। नियमित रूप से तुलसी का पानी पीने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, जिससे सर्दी-जुकाम, वायरल इन्फेक्शन और मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
● डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार
तुलसी का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर और किडनी को साफ करके उनके फंक्शन को बेहतर बनाता है। सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से शरीर की अंदर से डिटॉक्स करती है और स्किन चमकदार बनी रहती है
● वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो तुलसी का पानी एक नेचुरल तरीका है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर वेट लॉस प्रक्रिया को तेज करता है।
● तनाव और एंजाइटी को कम करने मे सहायक
तुलसी को एक एडाप्टोजेनिक हर्ब माना जाता है, जो तनाव को कम करती है। इसका पानी पीने से कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल कम होता है और मन शांत रहता है। यह मूड को बेहतर बनाने और मानसिक थकान को दूर करने में भी सहायक है।
इसके लिए 6-8 तुलसी के पत्तों को एक गिलास पानी में उबालकर छान लें और गुनगुना पिएं। नियमित रूप से इस पानी को पीने से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें