Mahindra bolero neo top model

Mahindra Bolero Neo का टॉप वेरिएंट दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर। 

Published :20August 2025 



भारतीय बाजार में Mahindra की ओर से कई वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Mahindra Bolero Neo को भी ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए दो लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये महीने की EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।

मुख्य बाते :

  1. Mahindra Bolero Neo को किया जाता है एसयूवी के तौर पर ऑफर
  2. महिंद्रा बोलेरो नियो एसयूवी के टॉप वेरिएंट की कीमत 11.48 लाख रुपये
  3. दो लाख की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 18621 रुपये


  देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Mahindra Bolero Neo को भी ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी (Mahindra Bolero Neo Down Payment and EMI) होगी। आइए जानते हैं।

Mahindra Bolero Neo Price

Mahindra की ओर से Bolero Neo को एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम (Mahindra Bolero Neo Price) कीमत 11.48 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.43 लाख रुपये आरटीओ और करीब 55 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Mahindra Bolero Neo on road price करीब 13.57 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

 2 लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 11.57 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 11.57 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 18621 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 11.57 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 18621 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में 7वर्ष  में आप Mahindra Bolero Neo के लिए करीब 4.06 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 17.64 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Mahindra की ओर से Bolero Neo को कंपनी एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate जैसी SUVs के साथ होता है। 

 








0 Comments