Bigg boss 19:  वीकेंड के वार में Jolly एल एल बी 3 स्टारर के साथ कंटेस्टेंट की क्लास लेंगे सलमान खान



Bigg boss 19 बिग बॉस हमेशा से ही दर्शको की पहली पसंद रहा है ओर वही वीकेंड का वार हमेशा ही मजेदार होता है और मेकर्स भी दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं छोड़ते। शो के होस्ट सलमान खान ने इस वीकेंड के वार के खत्म होते ही अगले वीकेंड के वार के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। दरअसल उन्होंने बताया कि अगले वीकेंड के वार में दोनों जॉली साथ आएंगे।





मनोरजंन डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी यानी सलमान खान और अक्षय कुमार बिग बॉस के सेट पर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। मेकर्स द्वारा जारी किए गए पोस्टर के अनुसार यह अगले वीकेंड का वार एपिसोड यानी 13 और 14 अगस्त को होगा। सिर्फ अक्षय और सलमान ही नहीं, बल्कि बिग बॉस के ओरिजिनल होस्ट अरशद वारसी भी जॉली एल एल बी 3 को प्रमोट करगें । आपको बतादें कि इससे पहले की दोनो मूवी भी हिट रही है ।

बिग बास 19 मे आएगें ये खास मेहमान 

जॉली एलएलबी 3 के लीड एक्टर्स  अक्षय कुमार अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के बिग बॉस 19 में आने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि बिग बॉस 18 के लिए सलमान-अक्षय साथ आने वाले थे लेकिन किसी वजह से वे नहीं आ पाए और दर्शकों को निराशा हुई लेकिन अब इस बार उनके आने की पूरी संभावना है। ओर इसी के साथ दर्शको का मनोरजंन भी दुगना होने वाला है

सीजन 18 मे  दर्शको को निराशा देखनी पड़ी थी 

अक्षय कुमार और सलमान खान बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले के लिए लगभग एक साथ आ ही गए थे। अपनी फिल्म स्काई फोर्स का प्रमोशन कर रहे अक्षय समय पर सेट पर पहुंच गए, लेकिन सलमान किसी वजह से देर से पहुंचे थे इसलिए अक्षय और भाईजान एक साथ नहीं दिख सके। उस सीजन के विजेता करण वीर मेहरा थे और अक्षय को वीर पहरिया के साथ एलिमिनेशन राउंड के लिए बुलाया गया था। आखिरकार, वीर ने अकेले ही यह टास्क पूरा किया। ओर शौ मे अपनी जगह बनाई रखी ।

कब रिलीज होगी जॉली एलएलबी  3

 अक्षय कुमार  व अरशद वारसी स्टारर  एलएलबी 3 के ट्रेलर लॉन्च पर फैसला कल होगा और फिल्म 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं बिग बॉस 19 हर रोज रात 9 बजे जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम होता है।