Education desk : यूपी पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस 2025 की परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है (कंप्यूटर ऑपरेटर )सब इंस्पेक्टर और सहायक  SI पदो  के लिए यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी।



 यूपी पुलिस एवं भारती प्रोन्नति बोर्ड अप पी ने कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक एस आई पदों के लिए यूपी पुलिस परीक्षा 2025 की तिथियां जारी कर दी हैं आधिकारिक सूचना यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है


परीक्षा आफ लाइन मोड मे होगीं 

आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा ऑफलाइन मोड में  आयोजित की जाएगी उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए  शेडयूल  जारी किया । 1 नवंबर 2025 को एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी ।


और पुलिस उपनिरीक्षक गोपनीय  सहायक उपनिरीक्षक  लिपिक और और सहायक उपनिरीक्षक लेखा  के पदों पर 2 नवंबर 2025 को एक ही पाली में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी परीक्षा 1 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और 2 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 तक आयोजित की जाएगी


परीक्षा पेर्टन की मुख्य विशेषताए

यूपी पुलिस SI परीक्षा 2025 मे एक प्रश्न सही उत्तर  करने पर 2.5 माक्स मिलेंगे ओर वही परीक्षा  मे प्रश्नो का  प्रारुप वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा

व परीक्षा ऑफलाइन मोड (बालपेन व ओ एम आर) पर होगीं।


परीक्षा मे नही होगी निगेटिव मार्किगं 

उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक गोपनीय सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और सहायक उपनिरीक्षक लेखा की परीक्षाओं में कोई भी निगेटिव मार्किगं  का प्रावधान नही  रहेगा।